Monday, October 5, 2026
21.6 C
Bhopal

भोपाल में फिनाइल पीकर युवक ने की खुदकुशी

निशातपुरा इलाके में एक युवक ने फिनाइल पीकर सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड क्यों किया इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय छगन कुशवाहा मूलत: बैरसिया का रहने वाला था। यहां पर वह करोंद इलाके में पीपल चौराहे के पास किराए के मकान में रहता था। वह चाय बेचने का काम करता था।

शुक्रवार की रात अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीपुल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की शुरुआती जांच में सुसाइड की बात सामने आ रही है। पुलिस मृतक की कॉल डिटेल को खंगालेगी जिससे मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों के डिटेल बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img