Thursday, July 2, 2026
26.7 C
Bhopal

शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और धमकी का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर कृष्णा पुत्र विजय गुजरे, निवासी लाल बहादुर शास्त्री नगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता पवनपुरी क्षेत्र में रहती है और घरेलू काम करती है। आरोपी पहले से पीड़िता के पति का परिचित था, इसी कारण उसका घर आना-जाना था और इस दौरान दोनों की पहचान हुई।

पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2025 में पति से विवाद के बाद वह घर छोड़कर चला गया था। इसी दौरान कृष्णा का उससे संपर्क बढ़ गया। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का भरोसा दिलाया और इसके बाद कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी उसके साथ मारपीट करता और धमकाता था।

लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर शनिवार को महिला अपने बेटे के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img