Sunday, October 4, 2026
32.2 C
Bhopal

Gwalior Weather Update: सामान्य से ऊपर पहुंचा तापमान, रात में भी कम हुई ठंड, जानें कैसा रहेगा माैसम

राजस्थान से आ रही गर्म हवा ने शहर के मौसम को बदल दिया है। न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जाे सामान्य से 0.8 डिसे अधिक रहा। इससे रात में ठंड घट गई है। रात में भी ठंड विदाई हाेना शुरू हाे गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। वहीं तेज हवा भी चल सकती है। रात में 20 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चली। इससे धूल के बवंडर बने।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान व हरियाणा में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इस घेरे के कारण हवा का रुख राजस्थान की तरफ हो गया है। यह हवा अपने साथ गर्माहट लेकर आ रही है। इससे दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जिससे रात में ठंड घट गई। पंखे चलाने पड़े। सुबह से तेज धूप निकली है, जिससे दिन के तापमान में भी बढ़ाेतरी के आसार है। तापमान 32 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

25 से आ रहा नया पश्चिमी, फिर बदलेगा मौसमः पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। 23 व 24 फरवरी को पश्चिमी हवा थम जाएगी। इससे तेज हवाएं चलेंगी। 25 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से हवा का रुख बदल जाएगा। तापमान में बढ़ोतरी की शुरूआत होगी। बादल भी छा सकते हैं। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है, जिसकी वजह से बारिश की संभावना नहीं है। फरवरी का मौसम पश्चिमी विक्षोभों से प्रभावित रहा है। इस कारण तापमान में उतार चढ़ाव रहा।

120 दिन का होता है ठंड का सीजनः ठंड के सीजन की शुरुआत 1 नवंबर से 28 फरवरी के बीच रहता है। अधिकतम तापमान 7 नवंबर को 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, उसके बाद से तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे था। दिसंबर व जनवरी में कड़ाके की ठंड रही। रात की तुलना में दिन ज्यादा ठंडे रहे हैं। 7 नवंबर के बाद 22 फरवरी को दिन का तापमान 31 डिसे पर आया है।

Hot this week

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

Topics

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img