Thursday, July 2, 2026
26.7 C
Bhopal

बीमारी ठीक करने के नाम पर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया, 2 आरोपी गिरफ्तार

​नर्मदापुरम। बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्गों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का देहात थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किया है।
​पेटेंट फार्मूले का झांसा
बीती 13-14 दिसंबर को ठगों ने शहर के एक बुजुर्ग से संपर्क कर खुद को परिचित बताया और गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने की गारंटी दी। खुद को डॉक्टर बताकर आरोपी बुजुर्ग के घर पहुंचे और ‘पेटेंट फार्मूले’ की महंगी दवा देने के नाम पर 1 लाख रुपये क्यूआर कोड के जरिए ट्रांसफर करवा लिए। पैसे मिलते ही आरोपी यह कहकर चंपत हो गए कि “दवा गाड़ी में रखी है”।
​ऐसे दबोचे गए शातिर ठग
एसपी साई कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और बैंक ट्रांजेक्शन खंगाले। पुलिस को सुराग मिला कि ठगी की राशि राजस्थान के एटीएम से निकाली गई है। टीम ने हुलिए के आधार पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों में 50 साल से अधिक उम्र के बीमार लोगों को अपना निशाना बनाता था और हर वारदात के बाद मोबाइल और सिम फेंक देता था।
​पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों को आगाह किया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के इलाज के दावों या प्रलोभन में न आएं। बिना जांच-परख के किसी को भी ऑनलाइन भुगतान न करें और संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Hot this week

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

Topics

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img