Wednesday, October 7, 2026
34.2 C
Bhopal

झूठी लूट कॉल से हड़कंप

“हैलो कंट्रोल रूम, मेरे साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर लूट कर ली है, जल्दी पुलिस भेजिए।” इस एक फोन कॉल से सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात शहर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गश्त पर तैनात पुलिस अधिकारी महाराजपुरा के बताए गए स्थान पर पहुंचे और जांच शुरू की।

मौके पर पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि किसी प्रकार की लूट नहीं हुई थी, बल्कि एक जूता व्यवसायी के साथ साधारण मारपीट हुई थी। व्यवसायी ने स्वीकार किया कि उसने लूट की झूठी सूचना सिर्फ इसलिए दी थी ताकि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और वह पिटने से बच सके।

पुलिस ने इस मामले में मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। और झूठी सूचना देने के पहलू की भी जांच की जा रही है।

फैक्ट्री से लौटते समय हुआ था विवाद

जनकगंज स्थित समाधिया कॉलोनी की श्री रेसिडेंसी में रहने वाले सार्थक साहिबानी, पुत्र कैलाश साहिबानी, सोमवार रात इंडस्ट्रियल एरिया महाराजपुरा गए थे। सार्थक व्यवसायी हैं और उनकी जूते की फैक्ट्री वहीं स्थित है, जिसके चलते उनका वहां नियमित आना-जाना रहता है।

रात को फैक्ट्री से लौटते समय आदर्श नगर निवासी पप्पू गुर्जर और वीरू गुर्जर (पुत्र रामचित्र गुर्जर) से उनकी गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने सार्थक के साथ मारपीट कर दी। इस घटना से घबराकर सार्थक ने कंट्रोल रूम पर फोन कर लूट की झूठी सूचना दे दी, ताकि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सके और वह खुद को बचा सके।

लूट के पॉइंट पर फैल गई थी सनसनी सार्थक ने कंट्रोल रूम को कॉल कर लूट की सूचना दे दी थी। इस पॉइंट ने महाराजपुरा थाना पुलिस को हिला दिया। पिंटो पार्क क्षेत्र में लूट हो गई है यह पॉइंट जैसे ही वायरलेस सेट पर चला महाराजपुरा थाने की पुलिस बाकी काम-काज छोड़कर वहां जा खड़ी हुई।

जहां लूट व मारपीट की सूचना मिली थी। कुछ देर की पूछताछ के बाद पुलिस को पता चल गया कि सार्थक झूठ बोल रहा है। पुलिस ने थोड़े कड़क अंदाज दिखाए तो सार्थक ने बताया कि उसके साथ सिर्फ मारपीट हुई है और लूट की बात इसलिए बताई थी, जिससे पुलिस जल्दी पहुंच जाए।

थाने लाकर किया मारपीट का मामला दर्ज

घटना स्थल पर सूचना फेक निकलने पर पुलिस सार्थक को अपने साथ थाने ले आई। यहां पूरी घटना की जानकारी ली। सार्थक की शिकायत पर पुलिस ने पप्पू और वीरू गुर्जर के खिलाफ मारपीट करने का मामला कायम कर लिया है। दूसरे पक्ष की बात सुनने के लिए पुलिस ने पप्पू और वीरू को बुलाया है।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img