Friday, October 9, 2026
23.9 C
Bhopal

भोपाल में किराना दुकान की आड़ में चाइनीज मांझा बेचता पकड़ाया दुकानदार

भोपाल में चाइनीज मांझा की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध कारोबार जारी रखने वालों के खिलाफ अयोध्या नगर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में चाइनीज मांझा बेच रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांझा जब्त किया गया है।

टीआई महेश लिल्हारे ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम चाइनीज मांझा के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्षेत्र में भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके में एक किराना दुकानदार अवैध रूप से चाइनीज मांझा का भंडारण और विक्रय कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी अपनी दुकान के बाहर कार्टन बॉक्स में पतंगों के साथ चाइनीज मांझा बेचते हुए मिला।

पुलिस ने मौके से एक बड़ा रोलर, जिसमें लगभग 1,000 मीटर चाइनीज मांझा था, चार मध्यम रोलर जिनमें प्रत्येक में 500 मीटर मांझा, प्लास्टिक की पन्नी में रखे 11 पैकेट चाइनीज मांझा और प्रत्येक पैकेट में करीब 200 मीटर मांझा जब्त किया। इस तरह कुल लगभग 5,200 मीटर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जा रही है।

आरोपी की पहचान अजय यादव, पिता सुंदरलाल यादव (50), निवासी दुर्गेश विहार, थाना अयोध्या नगर के रूप में हुई है। आरोपी अपनी किराना दुकान से चाइनीज मांझा बेच रहा था। पुलिस आयुक्त के प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img