Tuesday, February 24, 2026
19 C
Bhopal

Indian Railway : सतना-रीवा रेल मार्ग में चालू ओएचई लाइन चोरी, कई ट्रेन प्रभावित, रीवा नहीं गई पैसेंजर

 बुधवार को सतना-रीवा रेल लाइन में बिजली से चलने वाली ट्रेनों की शामत आ गई। दरअसल सतना-रीवा रेलखंड में सतना- रीवा रेल मार्ग पर बदमाशों ने इलेक्ट्रिक तार चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसके कारण रेल यातायात ठप हो गया जिसके बाद कई ट्रेनों को सतना से डीजल इंजन लगाकर रीवा भेजा गया। विद्युत करंट से ट्रेनों के आवागमन में ब्रेक के बाद डीजल इंजन के सहारे रेवांचल एक्सप्रेस, इतवारी एक्सप्रेस और आनंद विहार रीवा ट्रेन को डीजल इंजन से भेजा गया जबकि जबलपुर से रीवा जाने वाली शटर ट्रेन को सतना रेलवे स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया गया और दोपहर तीन बजे सतना से ही जबलपुर के लिए वापस कर दिया गया। इस घटना से रीवा के यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार शाम पांच बजे तक यह सुधार कार्य पूरा किया गया।

बगहाई-तुर्की सेक्शन में घटना : सतना-रीवा रेलखंड में यह घटना बीती रात साढ़े तीन बजे के आस-पास बताई जा रही है जहां ओएचई तार टूटा हुआ मिला। इसके कारण रेल यातायात ठप रहा जिसके बाद सभी ट्रेनों को डीजल इंजन से चलाया गया। हालांकि डीजल इंजन कम पड़ने की वजह से जबलपुर से चलकर रीवा जाने वाली शटल ट्रेन को सतना में रोका गया और सतना से ही रवाना किया गया।

जांच टीम गठित की गई : ओएचई लाइन चोरी की घटना को रेलवे खुलकर स्वीकार नहीं कर रहा है हालांकि लाइन कटी होने पर पूरा संदेह चोरी पर जताया जा रहा है जिसके बाद जबलपुर रेल मंडल द्वारा इस मामले में जांच टीम गठित कर दी गई है जिसमें सतना एरिया मैनेजर, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी, ओएचई विभाग के अधिकारी शामिल हैं जो कि पूरी घटना की रिपोर्ट बना रहे हैं। वहीं ओएचई चोरी करने के संदेहियों की धरपकड़ लिए रेल सुरक्षा बल कार्रवाई कर रहा है और अपने मुखबिरों से सूचनाएं इकट्टा करवाई जा रही हैं। कि आखिर चालू नाइन को चोरों ने किस तरह काटकर रेलवे की ओएचई चोरी की।

इनका कहना है : रात साढ़े तीन बजे सतना-रीवा रेलखंड में ओएचई वायर कटा हुआ मिला जिसके बाद सभी ट्रेनों को डीजल इंजन से चलाया गया है। सिर्फ जबलपुर-रीवा शटल को सतना में स्थगित किया गया है। बांकि रेल यातायात सामान्य है। शाम पांच बजे इसे सुधार लिया गया है।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img