Tuesday, April 7, 2026
21.1 C
Bhopal

अश्लील हरकत और धमकी से परेशान नाबालिग-छात्रा ने किया सुसाइड

अजमेर में 11वीं की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को 4 पेज का सुसाइड नोट मिला है। छात्रा के हाथ पर ब्लेड से काटने के निशान भी मिले। घटना अलवर गेट थाना इलाके की मंगलवार सुबह की है।

पिता का आरोप है कि एक युवक उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की थी। उसने उन्हें भी धमकी दी थी।

इस मामले में 9 जनवरी को पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में अलवर गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें कई लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए थे।

मामले में पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद लड़की और उसके पिता को फोन पर धमकी दी जा रही थी। इन चार आरोपियों में छात्रा की सहेली का बॉयफ्रेंड भी था।

पिता ने आरोप लगाया- सहेली ने बेटी को कॉल कर धमकी दी थी कि उसके बॉयफ्रेंड को छुड़वा दे, वरना तेरे पिता को मरवा देंगे। इससे डिप्रेशन में आकर मेरी बेटी ने जान दे दी।

रात को परिवार के साथ कर रही थी हंसी-मजाक मृतक नाबालिग के पिता ने बताया कि मेरी बेटी 16 साल की थी। सोमवार रात 12 बजे तक परिवार के साथ हंसी-मजाक कर रही थी। सुबह घर पर रिश्तेदार आने वाले थे। बेटी कभी भी अपने कमरे का दरवाजा लॉक करके नहीं सोती थी, लेकिन रात को दरवाजा अंदर से बंद कर सो गई थी।

मंगलवार सुबह मैं रिश्तेदारों को लेने के लिए निकल गया था। रिश्तेदारों को लेकर वापस घर पहुंचा। इसके बाद मुझे अलवर गेट थाने से पहले से दर्ज करवाए गए मुकदमे की कार्रवाई की जानकारी के लिए बुलाया था। मैं तभी घर से थाने के लिए निकल गया था। रास्ते में घर से कॉल आया कि बेटी दरवाजा नहीं खोल रही है।

मैं तुरंत घर पहुंचा। लॉक तोड़कर अंदर घुसे तो बेटी चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। घर पहुंचे रिश्तेदारों की मदद से बेटी को फंदे से उतरा। उसके हाथ पर ब्लेड से काटने के निशान भी थे। सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

बेटी को रात को सहेली ने किया था कॉल पिता ने बताया- 12 जनवरी को रात करीब 12 बजे बेटी को उसकी एक सहेली ने कॉल किया था। पिता ने आरोप लगाया कि सहेली ने कॉल कर उसे धमकी दी कि उसके बॉयफ्रेंड को छुड़वा दे। वरना पिता को मरवा देंगे। इससे बेटी डिप्रेशन में आ गई। उसने सुसाइड कर लिया। मुझे बेटी की मौत पर न्याय चाहिए। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। आजीवन कारावास की सजा हो, तभी मेरी बेटी को शांति मिलेगी।

नाबालिग के साथ की थी अश्लील हरकत पिता ने बताया- करीब तीन-चार महीने पहले रिश्तेदार की शादी में एक युवक से बेटी की मुलाकात हुई थी। दोनों आपस में बातचीत करते थे। बेटी की तरफ से उसको भाई मानकर ही बात की जाती थी। आरोपी उसे गर्लफ्रेंड समझ कर बात करता था। परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी।

8 जनवरी को आरोपी ने बेटी को मैसेज पर धमकियां दी। बेटी ने परिवार को इसकी जानकारी दी। युवक से संपर्क किया तो मुझे भी धमकी देने लग गया। बाद में बातचीत करने के लिए आरोपी ने एक जगह बुलाया। बातचीत के लिए पहुंचे तो आरोपी ने 15-20 दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। बेटी और पत्नी बीच-बचाव करने आए तो उनके कपड़े फाड़ दिए। बेटी से अश्लील हरकत की गई।

अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया- छात्रा के पिता की ओर से 9 जनवरी को पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा भी दर्ज करवाया गया था। मामले में नाबालिग के बयान दर्ज कर सोमवार रात चार आरोपियों को भी अरेस्ट किया गया।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img