Thursday, April 9, 2026
22.3 C
Bhopal

कट्टा अड़ाकर ऑटो पार्ट्स कारोबारी से लूट

ग्वालियर में दुकान बंद कर घर लौट रहे एक ऑटो स्पेयर पार्ट्स कारोबारी से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर मोबाइल और 32 हजार रुपए लूट लिए। बदमाश भागते समय कारोबारी की ई-स्कूटी की चाबी भी छीन ले गए। यह वारदात महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अमेटी यूनिवर्सिटी के पास बुधवार रात 11 बजे हुई।

घटना का शिकार व्यापारी थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। व्यापारी से लूटा गया मोबाइल 36 घंटे से एक ही लोकेशन पर ऑन है। कॉल लग रही है, लेकिन रिसीव नहीं हो रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की, लेकिन लुटेरे अब तक पकड़ में नहीं आए। शुक्रवार सुबह इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया।

रास्ता पूछने के बहाने व्यापारी को रोका

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम निवासी 37 वर्षीय प्रदीप शर्मा, पुत्र घासीराम शर्मा व्यापारी हैं। मालनपुर में उनकी शिवा ऑटो एंड स्पेयर पार्ट्स नाम की दुकान है। रोजाना वह ग्वालियर से मालनपुर आते-जाते हैं।

बुधवार रात 11 बजे वह दुकान का काम खत्म कर अपनी ई-स्कूटी से वापस आ रहे थे। एयरपोर्ट रोड पर अमेटी यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे तो बिना नंबर की होंडा बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और टेकनपुर जाने का रास्ता पूछा।

व्यापारी ने अपनी ई-स्कूटी धीमी की और रास्ता बताने लगे। इसी दौरान पीछे बैठा नकाबपोश बदमाश उतर आया और कुछ समझ पाते पहले ही कट्टा अड़ा दिया। दूसरा बदमाश बाइक को स्टार्ट किए खड़ा रहा।

कट्टा अड़ाने वाले बदमाश ने टिफिन में रखे 32 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया। भागते समय उन्होंने कारोबारी की ई-स्कूटी की चाबी भी छीन ली, जिससे वह उनका पीछा नहीं कर सके।

लुटेरे यू-टर्न लेकर भागे

वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरा बदमाश बाइक पर बैठा और दोनों बदमाश यू-टर्न लेकर वापस चले गए। वारदात के बाद कारोबारी सहम गया और तुरंत थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की, लेकिन दोनों लुटेरे हाथ नहीं आए। अब पुलिस हाइवे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों ने वारदात से पहले रैकी की थी। घटना स्थल पर घना अंधेरा था और आसपास कोई CCTV कैमरा नहीं था।

पुलिस ने व्यापारी से लूटे गए मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की। मोबाइल 36 घंटे से ऑन है और एक ही लोकेशन पर है। पुलिस का अनुमान है कि बदमाश मोबाइल को ऑन कंडीशन में ही कहीं झाड़ियों में फेंक गए हैं।

महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि मामले में मोबाइल और नगदी लूट की घटना हुई है। लूटा गया मोबाइल ऑन है और पुलिस इसकी लोकेशन पता लगाने में लगी है। मामले में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hot this week

भोपाल: स्कूटी टकराने पर बदमाश ने सरेराह चलाया कट्टा

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र के बागउमराव दूल्हा...

भोपाल: स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल लूट, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर...

कॉलेज के पास शराब दुकान का विरोध: ABVP का उग्र प्रदर्शन, पथराव और चक्काजाम

​भोपाल। राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहे पर बुधवार को अखिल...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: 24 दिन बाद सामने आया खौफनाक CCTV फुटेज

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित माने जाने वाले हमीदिया अस्पताल...

नकली सोने पर बैंक से लिया 13 लाख का लोन, जबलपुर EOW ने ज्वेलर्स सहित 4 पर कसा शिकंजा

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

Topics

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img