Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल की रेसीडेंसियल बिल्डिंग में लगी आग

भोपाल के भारत माता चौराहा स्थित एक बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर आग लग गई। घटना बुधवार शाम 4.30 बजे की है। तीन फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग के फ्लेट्स से लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

चौराहे के पास ही रेसीडेंसिल बिल्डिंग है। तीन मंजिल पर फ्लेट्स हैं। वहीं, चौथे पर स्टोर नुमा रूम बना है। जहां पर घरेलू जैसे- कूलर, फर्नीचर आदि सामान रखा था। इसी रूम में बुधवार की शाम को आग लग गई। लकड़ी का सामान होने की वजह से आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ गई। वहीं, धुआं दो किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। तुरंत फायर स्टेशन पर सूचना दी गई।

आग लगने की वजह पता नहीं चली आग लगने की जानकारी मिलते ही माता मंदिर, पुल बोगदा और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची। इसके बाद चौथे फ्लोर पर लगी आग को काबू में पाया। फायर फाइटर अभिषेक मेवावत, मंजर अली, अजय यादव आदि फायरकर्मियों ने ऊपर तक पाइप ले जाकर आग बुझाई। उन्होंने बताया कि चौथे फ्लोर पर स्टोर रूम था। इसमें लोगों ने अपना सामान रखा हुआ था। इसी में आग लगी थी। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका। 20 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया था।

कई किमी दूर से दिखा धुआं बिल्डिंग की आग का धुआं कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। इसके चलते चौराहे पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी इकट्‌ठा हो गई।

Hot this week

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img