Friday, October 16, 2026
23.4 C
Bhopal

भोपाल में घर की अलमारी से 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पीड़िता के ही रिश्तेदार ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

घर के अंदर से ही उड़ा कीमती सामान राजनगर फेस-1, करोंद निवासी संगीता मालवीय ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी को अलमारी के लॉकअप में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सुरक्षित थे। 25 जनवरी को जब उन्होंने उधारी के पैसे देने के लिए अलमारी खोली, तो 20 हजार रुपए और जेवरात गायब मिले। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो 26 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

तकनीकी साक्ष्य से खुली चोरी की परतें मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच तेज की। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को यह संकेत मिले कि चोरी करने वाला कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसे घर के अंदर आने-जाने की पूरी जानकारी थी।

जांच में संदेह पीड़िता के दूर के रिश्तेदार पुष्कर बाथरे पर गया, जो कुछ दिन पहले उनके घर मेहमान बनकर आया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि मौका देखकर उसने अलमारी से नकदी और जेवरात चुरा लिए थे।

जेवरात और नकदी पूरी तरह बरामद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोने के कान के टॉप्स, छुमकी, अंगूठियां, चेन, मंगलसूत्र, चांदी की करधनी, पायल सहित अन्य आभूषण और 20 हजार रुपए नकद बरामद किए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

Hot this week

बागसेवनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

​भोपाल: बागसेवनिया थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को...

भोपाल: पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

Topics

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img