Saturday, October 17, 2026
26.3 C
Bhopal

MD ड्रग्स मामले में फरार बदमाश पकड़ाया

इंदौर क्राइम ब्रांच ने MD ड्रग्स की तस्करी के मामले में फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। टीम को उसकी लंबे समय से तलाश थी। वह पहले भी मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में 5 बार गिरफ्तार हो चुका है। टीम उससे पूछताछ कर जानकारी निकाल रही है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्र‌वाई लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने दिसंबर 2025 में गिरफ्तार आरोपी समीर हुसैन से मिली जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़ाए आरोपी का नाम मोहसिन हुसैन निवासी चंदन नगर है, जो काफी वक्त से फरार चल रहा था। वह मादक पदार्थ अन्य जिलों से खरीदकर इंदौर में सप्लायरों को उपलब्ध करवाता था। इस प्रकरण में पूर्व में पकड़ाए आरोपी से 11.90 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई थी।

पकड़ाया आरोपी फर्नीचर रिपेयरिंग का काम करता है और 10वीं तक पढ़ाई की है। टीम आरोपी से पूछताछ कर जानकारी निकाल रही है कि वह कहां से माल लेकर आता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था।

Hot this week

बागसेवनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

​भोपाल: बागसेवनिया थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को...

भोपाल: पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

Topics

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img