Saturday, October 17, 2026
26.3 C
Bhopal

एमपी में 14 IPS अफसरों के तबादले

मध्य प्रदेश में गृह विभाग ने 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसके तहत बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मौजूदा आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा को आईजी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।

वहीं, उज्जैन रेंज के एडीजी उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। यानी उनकी सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपी गई हैं।

पंकज कुमार श्रीवास्तव, स्पेशल डीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन, एसटीएफ, सीआईडी और सतर्कता को स्पेशल डीजी सीआईडी और स्पेशल डीजी सतर्कता पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उनसे एंटी नक्सल ऑपरेशन और एसटीएफ का प्रभार हटा लिया गया है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद पदस्थापना का इंतजार कर रहे अनंत कुमार सिंह को स्पेशल डीजी और प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन बनाया गया है।

वहीं, केपी वेंकटेश्वर राव, एडीजी नारकोटिक्स को एडीजी तकनीकी सेवाएं नियुक्त किया गया है। उन्हें एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

राकेश गुप्ता उज्जैन रेंज के आईजी होंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स के आयोजन के बीच गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में एडीजी अंशुमान यादव को संचालक खेल और युवक कल्याण विभाग और राकेश गुप्ता को एडीजी और रेंज आईजी उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डी श्रीनिवास वर्मा एडीजी पीएचक्यू को एडीजी नारकोटिक्स बनाया गया है। उन्हें एडीजी एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा को एडीजी पीटीआरआई पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है।

अभय सिंह भोपाल आईजी से हटाए गए आईजी अभय सिंह को भोपाल आईजी देहात से हटाकर आईजी योजना पीएचक्यू बनाया गया है। वहीं, लंबे समय तक इंदौर और भोपाल पुलिस की कमान संभालने वाले हरिनारायण चारी मिश्रा को आईजी एससीआरबी बना दिया गया है।

संजय कुमार आईजी बालाघाट को पुलिस आयुक्त भोपाल, संजय तिवारी आईजी योजना को आईजी भोपाल देहात, चैत्रा एन आईजी एससीआरबी पीएचक्यू को आईजी शहडोल और ललित शाक्यवार आईजी शिकायत और मानव अधिकार पीएचक्यू को आईजी बालाघाट जोन पदस्थ किया गया है।

Hot this week

बागसेवनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

​भोपाल: बागसेवनिया थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को...

भोपाल: पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

Topics

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img