Saturday, October 17, 2026
22.8 C
Bhopal

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से रेप

ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के ही दूर के रिश्तेदार और सेना में पदस्थ जवान ने पहले नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उससे शादी करने का वादा कर कई बार रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घाटीगांव थाना क्षेत्र के हुकुमगढ़ गांव में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि आरोन निवासी रामनिवास उर्फ राम बंजारा दूर का रिश्तेदार है और सेना में जवान है। उसका घर पर आना-जाना था।बीते दो वर्षों से दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी और आरोपी कई बार उससे पसंद करने की बात कह चुका था।

दोस्त की बर्थडे पार्टी में बुलाया

पीड़िता के अनुसार 4 जनवरी 2025 को आरोपी ने फोन कर बताया कि वह दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुकुमगढ़ आया हुआ है। इसी बहाने से वह युवती को घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोपी युवती को गांव से कुछ दूरी पर खेत में बनी एक झोंपड़ी में ले गया और कहा कि उसका दोस्त वहीं आने वाला है। इसी दौरान उसने युवती को कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी।

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म

कोल्डड्रिंक पीने के बाद युवती को नींद आने लगी। इसी अवस्था का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे प्यार करने और जल्द शादी करने का वादा किया, साथ ही किसी से इस बारे में न बताने को कहा।

आरोप-जान से मारने की धमकी दी

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद करीब एक साल तक आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हाल ही में जब युवती और उसके परिजनों ने शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया और धमकी दी कि शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मार देगा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई और 27 जनवरी 2026 को घाटीगांव थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। घाटीगांव थाना पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Hot this week

बागसेवनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

​भोपाल: बागसेवनिया थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को...

भोपाल: पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

Topics

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img