Thursday, April 23, 2026
31.4 C
Bhopal

भोपाल में 11वीं की छात्रा से कार में रेप

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। शाहपुरा इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी ने कार में रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान (19) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी 12वीं क्लास का छात्र है। उसके पिता डॉक्टर, जबकि मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं। पुलिस आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए लेकर पहुंची है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सहेली के जरिए दोस्ती और फिर रेप कोहेफिजा थाना टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार, आरोपी ओसाफ अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था। इसी सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई।

पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया। वहां कार के अंदर आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।

एक लाख रुपए की डिमांड कर ब्लैकमेल किया आरोपी ने पीड़िता को पता चले बिना रेप के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। कुछ समय बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 1 लाख रुपए की मांग की। बदनामी के डर से घबराई छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपये का इंतजाम कर आरोपी को दिए।

ब्लॉक करने पर दोस्तों को दिखाया वीडियो पैसे लेने के बाद भी आरोपी की मांग जारी रही और वह बार-बार रेप करने का दबाव बनाता रहा। तंग आकर जब छात्रा ने उसे सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान किया।

जब छात्रा नहीं मानी, तो आरोपी ने वह निजी वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद छात्रा ने अपने मौसेरे भाई और हिंदू संगठन के लोगों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

धर्म परिवर्तन का दबाव पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता था। इतना ही नहीं, दबाव बनाकर उससे कई बार जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है, जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

Hot this week

वृद्धा पर हमला कर लूटने वाला बदमाश 48 घंटे में गिरफ्तार, राजगढ़ का निकला आरोपी

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बुजुर्ग महिला पर...

भोपाल के 40 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 40 प्रमुख इलाकों में गुरुवार...

इंदौर: वीडियो कॉल नहीं उठाने पर युवती ने दी जान, आखिरी मैसेज में लिखा- ‘अब तुम खुश रहना’

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर में बुधवार...

निर्दयी माता-पिता: ढाई साल की मासूम को 400 KM दूर सड़क पर छोड़ा, भोपाल से गिरफ्तार

​भोपाल/श्योपुर: राजधानी भोपाल के एक दंपति की संवेदनहीनता ने...

Topics

वृद्धा पर हमला कर लूटने वाला बदमाश 48 घंटे में गिरफ्तार, राजगढ़ का निकला आरोपी

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बुजुर्ग महिला पर...

भोपाल के 40 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 40 प्रमुख इलाकों में गुरुवार...

निर्दयी माता-पिता: ढाई साल की मासूम को 400 KM दूर सड़क पर छोड़ा, भोपाल से गिरफ्तार

​भोपाल/श्योपुर: राजधानी भोपाल के एक दंपति की संवेदनहीनता ने...

बैंक मैनेजर युवती से क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 2.47 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img