Saturday, July 11, 2026
25.3 C
Bhopal

APK फाइल से 6.56 लाख की ठगी

ग्वालियर के उपनगर मुरार में एक निजी अस्पताल में काम करने वाले लैब टेक्नीशियन के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने आरटीओ ई-चालान के नाम से एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का डेटा चोरी किया और बाद में पीड़ित के खाते से करीब 6.56 लाख रुपए की ठगी कर ली।

घटना मुरार थाना क्षेत्र के काशीपुरा इलाके की है, जो करीब 10 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ठगी की पूरी रकम हरियाणा के पानीपत निवासी विशाल कुमार के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए मुरार पुलिस की एक टीम पानीपत रवाना हो गई है।

म्यूल अकाउंट होने की आशंका

पुलिस को आशंका है कि विशाल कुमार का बैंक खाता म्यूल अकाउंट हो सकता है। यानी इस खाते को किराये पर लेकर ठगों ने रकम ट्रांसफर कराई है। पुलिस अब इस खाते के जरिए ठगों तक पहुंचने की चेन तैयार कर रही है।

चालान के नाम पर हुई ठगी

काशीपुरा, वर्षा कॉन्वेंट स्कूल के पास रहने वाले शिवनारायण धाकड़ एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन हैं। जनवरी महीने में उनके मोबाइल पर आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल आई, जिसे उन्होंने डाउनलोड कर लिया। बाद में उन्होंने यह बात अपने बेटे को बताई, जिस पर बेटे ने फाइल को फर्जी बताया। इसके बाद शिवनारायण ने फाइल से कोई छेड़छाड़ नहीं की और मामला भूल गए।

करीब 20 दिन तक कुछ नहीं हुआ, लेकिन कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर 90 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। बेटे से पूछने पर उसने रुपए निकालने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब शिवनारायण बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से 90 हजार रुपए एक अन्य खाते में ट्रांसफर हो चुके हैं।

इतना ही नहीं, ठगों ने उनके खाते पर 5 लाख रुपए का ऑनलाइन जम्बो लोन और क्रेडिट कार्ड के जरिए 66 हजार रुपए से अधिक का इंस्टेंट लोन भी ले लिया था। यह जानकारी मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए।

मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ठगी की पूरी रकम हरियाणा के पानीपत में विशाल कुमार के खाते में ट्रांसफर हुई है। मामले की गहन जांच के लिए पुलिस टीम हरियाणा भेजी जा रही है।

Hot this week

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए कर रही भाजपा

​भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने...

डाक विभाग की कर्मचारी की निर्मम हत्या, पति फरार

​इंदौर। शहर की डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को एक...

भोपाल: पति की बेवफाई से आहत विवाहिता ने की खुदकुशी, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र के रेत घाट इलाके में...

Topics

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए कर रही भाजपा

​भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने...

डाक विभाग की कर्मचारी की निर्मम हत्या, पति फरार

​इंदौर। शहर की डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को एक...

भोपाल स्टेशन पर मानवता शर्मसार: 1 महीने की मासूम को ऑटो में छोड़कर भागे तीन लोग

​भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह...

10-10 हजार के इनामी ड्रग तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ (NDPS) तस्करी...

भोपाल: कल्याण नगर में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

​भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img