Thursday, April 23, 2026
40 C
Bhopal

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज

नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को पुराने भोपाल के व्यस्ततम बाजारों सहित शहर के कई इलाकों में कार्रवाई करते हुए निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्तों ने 3 ट्रक सामान जब्त किया। सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाई गई दुकानें, ठेले, गुमठियां और पान पार्लर हटाए गए।

निगम अमले ने मंगलवारा, आजाद मार्केट, जुमेराती गेट, इतवारा, बुधवारा, मोती मस्जिद, पीरगेट चौराहा, जामा मस्जिद और सिंधी मार्केट क्षेत्रों में दुकानों के बाहर रखा सामान, काउंटर, स्टूल, टेबल, बोर्ड और कुर्सियां हटाईं। इस दौरान 3 ट्रक विभिन्न प्रकार का सामान जब्त किया गया।

इन इलाकों में हटा अतिक्रमण

कोलार तिराहा, नीलबड़, कोटरा सुल्तानाबाद, वल्लभ भवन, बावड़िया कलां, जाटखेड़ी, होशंगाबाद रोड, एमपी नगर जोन-1, जेके रोड, अशोका गार्डन, ऐशबाग, जहांगीराबाद, हमीदिया रोड, भोपाल टॉकीज, रॉयल मार्केट, बैरागढ़, करोंद और छोला रोड सहित कई क्षेत्रों में फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया गया। यहां से 5 ठेले और 1 पान पार्लर जब्त किए गए।

सीएम हेल्पलाइन और कॉल सेंटरों की शिकायतों पर कार्रवाई :

निगम ने जिला प्रशासन और भवन अनुज्ञा शाखा के साथ मिलकर जेके अस्पताल रोड के पास अवैध दीवार और फेसिंग हटाई। निखिल होम्स में बंद रास्ता खुलवाया गया। रुचि लाइफ परिसर में 2 अवैध पिलर और हमीदिया रोड क्षेत्र में 1 पक्का कमरा तोड़ा गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन और कॉल सेंटर में मिली शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पिछले करीब 15 दिनों से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है।

गंदगी पर स्पॉट फाइन : निगम ने सोमवार को स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर 47 मामलों में 14,400 रुपए स्पॉट फाइन वसूला।, ग्रीन नेट, पॉलीथीन नियमों पर भी सख्ती की।

Hot this week

भोपाल: शराब दुकानों के खिलाफ सड़कों पर उतरे रहवासी, पार्षद और राजनेताओं ने भी खोला मोर्चा

​भोपाल। राजधानी के विभिन्न रिहायशी इलाकों में शराब दुकानों...

बैंक मैनेजर युवती से क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 2.47 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद...

प्लॉट दिलाने के नाम पर किसान से 9 लाख की ठगी, प्रॉपर्टी डीलर और विक्रेता पर FIR

​भोपाल | राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक...

Topics

बैंक मैनेजर युवती से क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 2.47 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद...

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

शादी के मंडप में घुसे दबंग, जमकर मारपीट; बुजुर्गों समेत 6 घायल

​इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img