Friday, July 10, 2026
30.6 C
Bhopal

जीरापुर उप डाकघर में 1.23 करोड़ के घोटाले में एक्शन

ईडी भोपाल ने डाक विभाग से जुड़े एक घोटाले में कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार सोनी के खिलाफ पीएमएलए के अंतर्गत प्रोसिक्यूशन कंप्लेंट (अभियोजन शिकायत) दर्ज की है। यह शिकायत विशेष न्यायालय (PMLA) भोपाल में दाखिल की गई है। इस मामले में अदालत ने आरोपी के खिलाफ प्री-कॉग्निजेंस सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया है। आरोपी ने राजगढ़ जिले के जीरापुर उपडाकघर में पदस्थापना के दौरान 1,23,31,180 रुपए की धोखाधड़ी की थी।

ईडी ने बताया कि उसने यह जांच सीबीआई भोपाल द्वारा अशोक कुमार सोनी के खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण के आधार पर शुरू की थी। 15 दिसम्बर 2020 को इस मामले में सीबीआई मामलों की विशेष अदालत में चार्जशीट नंबर 16/2020 के जरिये चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। ईडी की जांच में सामने आया है कि अशोक कुमार सोनी जब राजगढ़ जिले के जीरापुर उप डाकघर में सब पोस्ट मास्टर के पद पर पदस्थ था, तब उसने दिसंबर 2016 से मई 2017 के बीच अपने पद का दुरुपयोग किया। आरोप है कि उसने Sanchay Post सॉफ्टवेयर का उपयोग कर 138 पोस्टल सेविंग बैंक खातों में बैकडेट में और फर्जी जमा एंट्री कीं, जिससे खातों का बैलेंस बिना वास्तविक नकद जमा के कृत्रिम रूप से बढ़ गया। इसके बाद खातों को Sanchay Post सिस्टम से Finacle सिस्टम में माइग्रेट कराकर आरोपी ने उन्हीं खातों से कुल 1,23,31,180 रुपये की धोखाधड़ी से निकासी कर ली।

राशि वापस जमा करने का दावा ईडी के अनुसार इस मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी ने नवंबर और दिसंबर 2017 में 1,24,44,800 रुपये नकद के रूप में वापस जमा किए थे।फिलहाल, मामले में ईडी की कानूनी कार्रवाई जारी है और अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

Hot this week

राजगढ़: सरकारी योजना का लालच देकर की लाखों की ठगी, झांसी से आरोपी गिरफ्तार

​राजगढ़। कालीपीठ पुलिस ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने...

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, शव बरामद

​रीवा। रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के भगदेवरा निवासी 20...

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...

Topics

राजगढ़: सरकारी योजना का लालच देकर की लाखों की ठगी, झांसी से आरोपी गिरफ्तार

​राजगढ़। कालीपीठ पुलिस ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने...

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, शव बरामद

​रीवा। रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के भगदेवरा निवासी 20...

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...

भोपाल: एथेनॉल टैंकर के केबिन में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img