Wednesday, May 6, 2026
32.1 C
Bhopal

यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमले के बाद दहशत, उज्‍जैन जिले के तीन छात्र भी फंसे

 यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे बड़नगर क्षेत्र के तीन छात्र भी वहां फंसे हैं। उनका कहना है कि सुबह के समय मिसाइल से हमला किया गया। इसके बाद वहां कर्फ्यू जैसा माहौल है। लोग जरूरी सामान जुटाने में लगे हुए हैं।

बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल के भतीजे मोहित मोरवाल वहां तीन वर्ष से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव अजडावदा के विजय पाटीदार और गांव मौलाना के कपिल पाटीदार भी मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन में ही हैं।

नेशनल पिरोगोव मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी, विनित्सिया में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे मोहित ने नईदुनिया से फोन पर बताया कि मेरे निवास से 12 किमी दूर आर्मी बेस है। गुरुवार सुबह ही मेरे फ्लैट जहां में रहता हूं, के ऊपर से एक के बाद एक दो मिसाइलें देखी। पहले तो मैं समझा कि प्लेन गुजर रहा होगा, मगर खिड़की से झांककर देखा तो मिसाइलें थी। इस घटना के बाद मैं अपना फ्लैट छोड़कर शहर के मध्य रह रहे दोस्त राजसिंह पटना (बिहार) व निशांत निश्चल नई दिल्ली, आशीष राज पटना (बिहार) के फ्लैट पर आ गया हूं। शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल है।

सभी फ्लाइट रद

मोहित ने बताया कि मेरी 26 तारीख को फ्लाइट थी मगर एयरपोर्ट बंद होने के चलते सभी फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। यहां से राजधानी कीव लगभग 200 किलोमीटर पर है।

स्वजन फोन पर पूछ रहे खैरियत

युद्ध के बाद यूक्रेन में रह रहे छात्रों में दहशत है। इस बीच इन विद्यार्थियों के स्वजन फोन पर अपने बच्चों की खैरियत पूछ रहे हैं। सभी को चिंता भी सताने लगी है।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img