Wednesday, May 6, 2026
35.1 C
Bhopal

बाजार गई नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को 20 साल का सश्रम कारावास

नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में बंडा के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश आरपी मिश्र के न्यायालय ने आरोपित को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। राज्य शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक/सहा0 जिला अभियोजन अधिकारी ताहिर खान ने शासन का पक्ष रखा।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता की मां द्वारा थाना शाहगढ़ में इस आशय की रिपोर्ट लेख कराई गई कि दिनांक 7.11.2017 को पीड़िता के स्कूल से लौटने के बाद शाम चार बजे पीड़िता को सामान लेने के लिए बाजार भेजा जब वह घर वापस नहीं आई तो आसपास और रिश्तेदारों में पता किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़िता की मां ने दिनांक 13-11-2017 को थाना शाहगढ़ में गुम होने की सूचना गुम इंसान लेख कराईं। उक्त रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 18-5-2018 को पीड़िता को दस्तयाब किया गया व उसके कथन लिए गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विवेचना के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए व अभियोजन के तर्कों से सहमत आरोपित सोनू अहिरवार को धारा 376(2)(ढ्ढ)भा.द.सं. में 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2000 रुपये के अर्थदंड, धारा 376(2) में 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2000 रुपए के अर्थदंड एवं धारा 376 में 07 साल का सश्रम कारावास एवं 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया गया। विचारण के दौरान पीड़िता ने राजीनामा आवेदन प्रस्तुत किया।

Hot this week

भोपाल: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, 75 वर्षीय पड़ोसी वकील गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

जादू-टोने के शक में ग्रामीण को नहर में डुबोकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

बिछिया (मंडला)। मंडला जिले की बिछिया पुलिस ने एक...

पाइप फैक्ट्री में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में मानवता...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

Topics

भोपाल: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, 75 वर्षीय पड़ोसी वकील गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

जादू-टोने के शक में ग्रामीण को नहर में डुबोकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

बिछिया (मंडला)। मंडला जिले की बिछिया पुलिस ने एक...

पाइप फैक्ट्री में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में मानवता...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img