Monday, July 13, 2026
32.3 C
Bhopal

Katni Accident News : ड्योटा के पास दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने भिडंत, दो मृत, दो घायल

बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ड्योटा के पास मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे दो मोटरसाइकिल चालकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवकों की अस्पताल लाते समय मौत हो गई वहीं दो युवक घायल हो गए। घायलों में एक को जबलपुर और दूसरे को कटनी भेजा गया है। वहीं मृत युवकों को बहोरीबंद अस्पताल लाया गया है। सुबह दोनों शवों का पोस्टमर्टम किया जाएगा।

बाकल की तरफ जा रहे थे मोटर साइकिल चालक : बहोरीबंद थाना से मिली जानकारी के अनुसार दो युवक मोटरसाइकिल से बाकल की तरफ जा रहे थे, वहीं सामने दो युवक मोटरसाइकिल से बहोरीबंद की तरफ जा रहे थे, तभी ड्योटा के पास दोनों बाइक की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई।

इनकी हुई मौत : दुर्घटना में हीरापुर निवासी कल्लू उर्फ सुरेंद्र 35 वर्ष और अमगवां निवासी बालकिशन पिता वृंदावन लोधी की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

दुर्घटना में ये हुए घायल : वहीं हीरापुर रीठी निवासी प्रकाश पिता पूरन लाल और मंगेला निवासी प्रमोद यादव पिता मोहन लाल 35 वर्ष बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक घायल को जबलपुर इलाज के लिए भेजा गया है वहीं दूसरे घायल को कटनी जिला अस्पताल लाया गया है।

रफ्तार पर थी मोटर साइकिल : बताया जाता है कि दोनों मोटरसाइकिल में सवार युवकों की मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज थी। जिससे अचानक सामने पड़ने पर दोनों मोटरसाइकिल के चालक बेकाबू हो गए और जोरदार भिड़ंत हो गई।

स्‍थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना : मौके पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बहोरीबंद थाना में घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल भिजवाया। लेकिन दो युवकों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दमतोड़ दिया। पुलिस दोनों के शवों का बुधवार को सुबह पोस्टमार्टम कराएंगी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: पुरानी रंजिश में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, बोरे में भरकर ले जा रहा था पड़ोसी

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया इलाके में रोंगटे खड़े कर...

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

Topics

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img