Friday, May 22, 2026
38.1 C
Bhopal

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक अगरबत्ती फैक्ट्री में बंधक बनाकर दो बहनों (एक नाबालिग) के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी

​पीड़िता के अनुसार, घटना 25 मार्च की रात की है। 15 वर्षीय किशोरी अपनी चचेरी बहन के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में गई थी। रात करीब 9:30 बजे आरोपी राजवीर कुमावत वहाँ पहुँचा और बात करने के बहाने दोनों को बाइक पर बैठाकर नौगावां-पल्दूना रोड स्थित एक अगरबत्ती फैक्ट्री ले गया।

फैक्ट्री और घर में किया दुष्कर्म

​आरोप है कि राजवीर दोनों बहनों को फैक्ट्री में छोड़कर बाहर से ताला लगाकर चला गया। वहां मौजूद सुमित जाट और पवन जाट ने दोनों बहनों को अलग-अलग कमरों में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी; इसके बाद आरोपियों ने उन्हें एक अन्य घर ले जाकर दोबारा ज्यादती की।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

​डर के कारण पीड़िताएं पहले चुप रहीं, लेकिन शुक्रवार को परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने राजवीर, सुमित और पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अब फैक्ट्री संचालक देव सोनावा की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं।

नोट: इस तरह के संवेदनशील मामलों में कानूनन पीड़िताओं की पहचान उजागर नहीं की जा सकती।

Hot this week

पूर्व DGP से जालसाजी: फेथ क्रिकेट अकादमी के संचालक राघवेंद्र सिंह तोमर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के जाने-माने फेथ क्रिकेट अकादमी के संचालक...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ मीम नहीं, युवाओं का गुस्सा: उमंग सिंघार

​भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार...

अडीबाजी व अपहरण मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा भी जब्त

भोपाल। राजधानी की कोलार रोड थाना पुलिस ने मुस्तैदी...

सीएम के कारकेड में घुसी सुरक्षाकर्मी की कार, आरक्षक लाइन अटैच

​भोपाल। राजधानी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा...

Topics

ईदुल अज़हा की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक ईदगाह की बदहाली पर उठे सवाल

​भोपाल। शहर में ईदुल अज़हा (बकरीद) को लेकर तैयारियां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img