Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

मंगलवारा पुलिस की मुस्तैदी: महज 20 घंटे में खोज निकाला 14 वर्षीय लापता बालक

​भोपाल। राजधानी की मंगलवारा थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए घर से लापता हुए एक 14 वर्षीय किशोर को महज 20 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ निकाला है। पुलिस ने बालक को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

​क्या है पूरा मामला?

31 मार्च को संगम तिराहा क्षेत्र से एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस उपायुक्त मयूर खंडेलवाल और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

​CCTV फुटेज से मिली कामयाबी

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें बालक रेलवे स्टेशन की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया और अंततः किशोर को ढूंढ लिया।

​परिजनों के खिले चेहरे

थाना प्रभारी ने बताया कि बालक पूरी तरह सुरक्षित है और उसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। पुलिस द्वारा बालक की काउंसलिंग भी कराई जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह, अशोक दामले और आरक्षक शुभम व आशीष की अहम भूमिका रही।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img