Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

राजभवन के सामने पाइप लाइन फटी, धंसी सड़क; टला बड़ा हादसा

भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित क्षेत्र लोक भवन (राज भवन) के सामने मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दोपहर करीब 1:30 बजे बड़ा तालाब से आ रही बिना फिल्टर वाले पानी की मुख्य पाइप लाइन अचानक फूट गई। पानी का दबाव इतना अधिक था कि सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया और देखते ही देखते निचला इलाका तालाब में तब्दील हो गया।

प्रमुख बिंदु:

  • बाल-बाल बचे वाहन चालक: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस वक्त सड़क धंसी वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
  • अव्यवस्था के बीच निकला वीआईपी काफिला: हैरानी की बात यह रही कि सड़क धंसने के बावजूद ट्रैफिक डायवर्ट नहीं किया गया। इसी जर्जर हिस्से से विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का काफिला भी गुजरा।
  • फिसलन और मलबे से राहगीर परेशान: पानी की तेज धार अपने साथ पहाड़ की गिट्टी और मलबा सड़क पर बहा लाई। पीएचक्यू के पीछे करीब 150 मीटर तक सड़क पर एक फीट पानी भर गया, जिससे कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हुए।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img