Wednesday, August 12, 2026
24.9 C
Bhopal

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

भीम नगर के पास दी दबिश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खेल छात्रावास, भीम नगर के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उप-निरीक्षक नरेंद्र सिंह परमार और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। वहां संदिग्ध हालत में खड़े व्यक्ति को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। वहीं पकड़े गए आरोपी की पहचान 50 वर्षीय राजू राय, निवासी भीम नगर (अरेरा हिल्स) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बरामद पदार्थ की जांच और वजन करने पर वह 1 किलो 300 ग्राम गांजा पाया गया। आरोपी के खिलाफ थाना अरेरा हिल्स में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

नेटवर्क खंगाल रही है पुलिस
थाना प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह गांजा कहां से लाया था और शहर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक नरेंद्र सिंह परमार, सउनि उमेश कुमार, सउनि सुनीता व्यास और अन्य पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही।

इनका कहना है…
शहर में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए हम लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर हमारी टीम ने भीम नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर राजू राय नामक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा है। उसके पास से करीब 1 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। वर्तमान में आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी के पीछे और कौन से बड़े चेहरे शामिल हैं। नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
— सुनील शर्मा, थाना प्रभारी, अरेरा हिल्स

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img