Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में गांजा बेचती महिला गिरफ्तार, तलैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी की तलैया थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला के पास से अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है।

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

​थाना प्रभारी दीपक डहेरिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को 7 अप्रैल को सूचना मिली थी कि सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड के अंदर एक महिला नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ी है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और हुलिए के आधार पर महिला को हिरासत में लिया।

​तलाशी में मिला अवैध गांजा

​महिला आरक्षक द्वारा साक्षियों की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान आरोपी महिला के पास से एक सफेद पॉलिथीन बरामद हुई। इसमें 578 ग्राम अवैध गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8,500 रुपये है। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

​पुरानी अपराधी है आरोपी सरोज

​पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सरोज कुचबंदिया (50 वर्ष), निवासी तिलक मार्केट, इतवारा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सरोज एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही तलैया थाने में आबकारी एक्ट और मारपीट के 4 मामले दर्ज हैं। ताजा मामले में पुलिस ने धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

​सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक डहेरिया, उनि कमलेश रैकवार, राधेलाल और उनकी टीम (पुष्पेंद्र सिंह, सुनील तिवारी, गजेंद्र सिंह सहित महिला आरक्षक शालिनी मिश्रा व कविता धुर्वे) की मुख्य भूमिका रही।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img