Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

भोपाल के ‘हाई सिक्योरिटी जोन’ में सनसनी: डॉक्टर को घायल कर 11 तोले का कड़ा लूटा

​

​भोपाल | राजधानी के पॉश इलाके और सीएम हाउस के नजदीक शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सीनियर डॉक्टर के साथ लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने डॉक्टर की साइकिल को टक्कर मार दी और आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 11 तोले का सोने का कड़ा, नकदी और स्मार्टवॉच लेकर फरार हो गए।

​कूल्हे की हड्डी टूटी, अस्पताल में भर्ती

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी डॉ. मनोज वर्मा (50), जो टीबी ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर हैं, सुबह करीब 10 बजे किलोल पार्क के पास साइकिलिंग कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बदमाशों ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। गिरने के कारण डॉक्टर के कूल्हे की हड्डी टूट गई है। घायल अवस्था में उन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​रेकी कर दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित डॉक्टर के अनुसार, बदमाशों ने पहले रेकी की थी। लूट के दौरान एक बदमाश ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाशों के पास हथियार होने के कारण राहगीर भी पास आने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

​जांच में जुटी पुलिस

​”पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिक जांच से लगता है कि बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात की है।”

— भूपेंद्र कौल संधू, टीआई

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img