Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई करने आई एक छात्रा के साथ धोखे और ज्यादती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैतूल की रहने वाली 25 वर्षीय पीड़िता को उसके दोस्त ने शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया और अब वादे से मुकर गया।

​दोस्ती के नाम पर दिया धोखा

​पुलिस के अनुसार, पीड़िता साल 2023 में पढ़ाई के सिलसिले में बैतूल से भोपाल आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात हिमांशु अहिरवार नाम के युवक से हुई। हिमांशु ने पहले उससे दोस्ती बढ़ाई और फिर शादी का भरोसा दिलाकर उसे मालीखेड़ी स्थित अपने घर ले गया, जहाँ उसने पहली बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार पीड़िता का शोषण करता रहा।

​शादी से इनकार के बाद FIR

​हाल ही में जब छात्रा ने हिमांशु पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने गृह जिले बैतूल जाकर शिकायत दर्ज कराई। चूंकि घटना भोपाल की थी, इसलिए वहां से केस डायरी छोला मंदिर थाने भेजी गई।

​पुलिस का पक्ष: “जीरो पर मामला दर्ज होने के बाद हमने जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img