Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

​

​इंदौर। शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​किराएदार बनकर आया और जाल में फंसाया

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय युवती की मुलाकात अपने पड़ोस में रहने वाले बाला प्रसाद (निवासी गुना) से हुई थी। बाला प्रसाद मूसाखेड़ी क्षेत्र में किराए से रहता था। दोस्ती होने के बाद आरोपी ने 12 जनवरी को युवती के घर जाकर शादी का वादा किया और पहली बार संबंध बनाए। इसके बाद वह तीन महीने तक शादी का आश्वासन देकर युवती का शोषण करता रहा।

​उज्जैन और खाटू श्याम ले जाकर की ज्यादती

आरोप है कि 15 मार्च को आरोपी युवती को बहाने से उज्जैन और फिर राजस्थान के खाटू श्याम जी ले गया। वहां अलग-अलग होटलों में रुककर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। 17 मार्च को आरोपी ने उसे इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में छोड़ दिया और यह कहकर गायब हो गया कि वह गुना जाकर अपने परिजनों से शादी की बात करेगा।

​मोबाइल बंद कर हुआ फरार

घर लौटने के बाद जब आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और संपर्क तोड़ दिया, तब युवती को ठगे जाने का अहसास हुआ। पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद रविवार को आजाद नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img