Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

बैंक मैनेजर युवती से क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 2.47 लाख की ठगी

इंदौर। शहर में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब बैंक अधिकारी भी उनके जाल में फंस रहे हैं। ताजा मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है, जहां एक निजी बैंक में फाइनेंस रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत 25 वर्षीय युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। जालसाज ने क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर युवती के खाते से 2 लाख 47 हजार रुपए पार कर दिए।

गूगल से निकाला था कस्टमर केयर नंबर

पुलिस के अनुसार, युवती ने जनवरी 2026 में एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाया था। उपयोग में न आने के कारण वह इसे बंद कराना चाहती थी। इसके लिए उसने गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया, जो उसे भारी पड़ गया।

भरोसा जीतकर डाउनलोड कराया ‘पे जिप’ एप

ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर युवती का विश्वास जीता और फोन पर ही उसकी निजी जानकारियां साझा कीं। इसके बाद कार्ड ब्लॉक करने के बहाने मोबाइल में ‘पे जिप’ (Pay Zip) नामक एप डाउनलोड करवाकर लॉगिन करवाया। युवती को भरोसा दिलाया गया कि 48 घंटे में कार्ड बंद हो जाएगा।

पांच किस्तों में उड़ाए पैसे

कॉल कटते ही युवती के मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हुए। ठगों ने पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 2 लाख 47 हजार रुपए निकाल लिए। बैंक से संपर्क करने पर जब समाधान नहीं मिला, तो पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन और मल्हारगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img