Saturday, November 14, 2026
30.1 C
Bhopal

8 करोड़ का बीमा घोटाला, सरपंच-सचिव समेत 40 पर केस दर्ज

​उज्जैन। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने उज्जैन और मंदसौर क्षेत्र में चल रहे एक बड़े संगठित बीमा घोटाले का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एजेंटों, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 8 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया। EOW ने सरपंच, सचिव और बीमा एजेंटों सहित कुल 40 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

​साजिश: मुर्दों के नाम पर पॉलिसी और फर्जी क्लेम

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बेहद शातिराना तरीके से पहले से बीमार या मृत व्यक्तियों के नाम पर बीमा पॉलिसियां जारी करवाईं। इसके बाद सरपंच और सचिव की मदद से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार किए गए और बीमा कंपनी में क्लेम ठोक दिया गया। कुल 27 पॉलिसियों में गड़बड़ी मिली है, जिनमें से 8 मामलों में तो मृत व्यक्तियों को जीवित बताकर पॉलिसी ली गई थी।

​ये बने आरोपी

EOW ने इस जालसाजी में शामिल 14 बीमा एजेंटों, 5 पंचायत पदाधिकारियों (सरपंच, सचिव व सहायक सचिव) और 21 नॉमिनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में महिदपुर के ग्राम आलाखेड़ा, पालखंदा और धुरेरी के पंचायत कर्मी शामिल हैं।

​इन धाराओं में हुई कार्रवाई

सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 417, 420, 467, 468, 471, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत शिकंजा कसा गया है। मामले की गहराई से जांच जारी है, जिससे कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Hot this week

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

नगर निगम में 6.61 लाख का टैक्स घोटाला: आईटी ऑपरेटर गिरफ्तार, 10 अफसर-कर्मी रडार पर

भोपाल। बकायादारों पर सख्ती के बीच भोपाल नगर निगम...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img