Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

विदिशा: पत्नी की ‘सहेली’ से समलैंगिक शादी, बेबस पति ने लगाई न्याय की गुहार

विदिशा। जिले में रिश्तों के बदलते स्वरूप और सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देने वाला एक अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ दो विवाहित महिलाएं एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की जिद पर अड़ी हैं, जिससे उपजा विवाद अब पुलिस थाने तक जा पहुंचा है।

​मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के एक अन्य विवाहित महिला के साथ समलैंगिक संबंध हैं।

शादी के एक साल बाद खुला राज

​पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी महज एक साल पहले हुई थी, लेकिन विवाह के बाद से ही उसकी पत्नी का व्यवहार असामान्य था। वह साल भर में सिर्फ दो-तीन बार ही ससुराल आई। छानबीन करने पर पता चला कि पत्नी का अपनी ही एक रिश्तेदार महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। पति का दावा है कि उस महिला ने खुद स्वीकार किया है कि वे दोनों आपस में विवाह कर चुकी हैं।

दूसरी महिला पर गंभीर आरोप

​फरियादी ने जनसुनवाई में एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे को बताया कि जिस महिला के साथ उसकी पत्नी रहना चाहती है, वह पहले ही तीन शादियां कर चुकी है। आरोप है कि वह महिला युवक को जान से मारने की धमकी दे रही है और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालकर उसे बदनाम कर रही है। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अब पति अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए तैयार है।

पुलिस का पक्ष

​”मामला काफी पेचीदा और संवेदनशील है। तीनों पक्षों (पति, पत्नी और दूसरी महिला) के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

डॉ. प्रशांत चौबे, एडिशनल एसपी, विदिशा

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img