Wednesday, June 17, 2026
29.6 C
Bhopal

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। युवक का शव रविवार सुबह उसके घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विपुल पांडे के रूप में हुई है। वह निजी काम करता था। रविवार सुबह जब उसकी मां कमरे में पहुंची, तो बेटे को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने विपुल को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पिता की मौत के बाद से था तनाव में

शुरुआती जांच में सामने आया है कि विपुल के पिता का दो साल पहले निधन हो गया था। घर में वह अपनी मां और बहन के साथ रहता था और घर चलाने में मां की मदद करता था। बताया जा रहा है कि पिता के जाने के बाद से ही वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।

सहायता उपलब्ध है: यदि आप या आपके कोई परिचित तनाव या किसी मानसिक संकट से गुजर रहे हैं, तो कृपया मदद मांगें। आप किसी भी समय जीवन रक्षक हेल्पलाइन या स्थानीय मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। अकेले न रहें, बात करें।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img