Monday, November 16, 2026
28.1 C
Bhopal

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ काम कर रही 73 वर्षीय महिला मजदूर ईश्वरिया रिवार (तारा बाई) की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है, जब वह दीवारों की तराई कर रही थीं।

​सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

हादसे के बाद साथी मजदूरों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े सवाल उठाए हैं। मजदूरों का आरोप है कि बिल्डिंग में सुरक्षा जाली (सेफ्टी नेट) जैसे जरूरी इंतजाम नहीं हैं, जिसके कारण पहले भी यहाँ हादसे हो चुके हैं।

​पुलिस की कार्रवाई

जीआरपी थाना प्रभारी एम. एस. सोमवंशी के अनुसार, महिला काफी समय से यहाँ काम कर रही थी। पैर फिसलने के कारण वह संतुलन खो बैठी और गिर गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में शादी का झांसा...

इलाज के बहाने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, ड्यूटी डॉक्टर पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

​ग्वालियर। हजीरा स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए...

Topics

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img