Monday, November 16, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: गांजे के साथ महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भीम नगर क्षेत्र से एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गई है।

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि भीम नगर फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास कुछ लोग गांजा बेचने की फिराक में खड़े हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर हुलिए के आधार पर रेखा सिंह (45), दिनेश कीर (23) और विनोद बंगाली (28) को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद कट्टे से अवैध गांजा और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

​

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी हैं। महिला आरोपी रेखा सिंह पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं, वहीं आरोपी विनोद बंगाली के खिलाफ मारपीट और आबकारी एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

​इनकी रही सराहनीय भूमिका

डीसीपी अखिल पटेल और एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक मरावी, निरीक्षक अनुमेहा गुप्ता, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपियों से नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ कर रही है।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में शादी का झांसा...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img