Wednesday, August 12, 2026
23.9 C
Bhopal

भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: गांजे के साथ महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भीम नगर क्षेत्र से एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि भीम नगर फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास कुछ लोग गांजा बेचने की फिराक में खड़े हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर हुलिए के आधार पर रेखा सिंह (45), दिनेश कीर (23) और विनोद बंगाली (28) को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद कट्टे से अवैध गांजा और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी हैं। महिला आरोपी रेखा सिंह पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं, वहीं आरोपी विनोद बंगाली के खिलाफ मारपीट और आबकारी एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

डीसीपी अखिल पटेल और एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक मरावी, निरीक्षक अनुमेहा गुप्ता, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपियों से नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img