Wednesday, June 17, 2026
33.1 C
Bhopal

शाहजहांनाबाद: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र स्थित बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान आशा सांवले के रूप में हुई है, जो घरों में काम करके अपना गुजारा करती थी। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है।

​मृतका के पिता अर्जुन कैथिल ने दामाद लालू सांवले पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या का मामला बताया है। पिता का कहना है कि दामाद शराब का आदी है और दहेज के लिए उनकी बेटी को अक्सर प्रताड़ित करता था। आरोप है कि वह आशा की मेहनत की कमाई छीनकर शराब में उड़ा देता था।

​गौरतलब है कि आशा दो दिन पहले ही नाराज होकर अपने मायके गई थी, जहां से पति उसे मनाकर वापस लाया था। घर लौटने के अगले ही दिन उसकी मौत की खबर आई। घटना के वक्त दोनों मासूम बच्चियां घर के बाहर खेल रही थीं।

पुलिस की कार्रवाई:

शाहजहांनाबाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह सुसाइड का मामला लग रहा है, लेकिन परिजनों के बयानों और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Hot this week

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

Topics

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img