Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

शाहजहांनाबाद: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र स्थित बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान आशा सांवले के रूप में हुई है, जो घरों में काम करके अपना गुजारा करती थी। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है।

​मृतका के पिता अर्जुन कैथिल ने दामाद लालू सांवले पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या का मामला बताया है। पिता का कहना है कि दामाद शराब का आदी है और दहेज के लिए उनकी बेटी को अक्सर प्रताड़ित करता था। आरोप है कि वह आशा की मेहनत की कमाई छीनकर शराब में उड़ा देता था।

​गौरतलब है कि आशा दो दिन पहले ही नाराज होकर अपने मायके गई थी, जहां से पति उसे मनाकर वापस लाया था। घर लौटने के अगले ही दिन उसकी मौत की खबर आई। घटना के वक्त दोनों मासूम बच्चियां घर के बाहर खेल रही थीं।

​पुलिस की कार्रवाई:

शाहजहांनाबाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह सुसाइड का मामला लग रहा है, लेकिन परिजनों के बयानों और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img