Wednesday, June 17, 2026
36.4 C
Bhopal

खजूरी सड़क: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।

बहू को छोड़कर लौट रहे थे घर

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान संतोष बंशकार (50), निवासी राम नगर कॉलोनी (दोराहा जोड़) के रूप में हुई है। संतोष पेशे से किसान थे। वे बुधवार दोपहर अपनी बहू को सीहोर जिले के बिलकिसगंज छोड़ने गए थे। रात को वापस लौटते समय तूमड़ा जोड़ के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में चालक के अलावा चार अन्य लोग भी सवार थे, जो हादसे के तुरंत बाद वाहन सहित भाग निकले।

​”पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी कार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।”

थाना पुलिस, खजूरी सड़क

​पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

भोपाल: 15 साल से प्लॉट के लिए दर-दर भटक रहे रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य

​भोपाल। राजधानी की रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300...

Topics

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img