Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित ‘गोगो’ और रोलिंग पेपर बेचते दो पान दुकानदार गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी में नशामुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस ने प्रतिबंधित स्मोकिंग सामग्री बेचने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। थाना हबीबगंज पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र की दो प्रसिद्ध पान दुकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित ‘गोगो’ स्मोकिंग कोन और रोलिंग पेपर जप्त किए हैं। पुलिस ने दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

​मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि 10 नंबर मार्केट स्थित दुकानों पर नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित पेपर धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। इस पर टीम ने ‘आल-इन-वन पान भंडार’ के संचालक पवन कुमार साहू (32) और ‘चौरसिया पान भंडार’ के संचालक रामस्वरूप चौरसिया (39) की दुकानों की तलाशी ली।

​भारी मात्रा में सामग्री जप्त

तलाशी के दौरान पुलिस को दुकान से STASH-PRO के 62 नग, GOGO पेपर के 42 नग, BONGCHIE के 12 नग और को-एन-को के 28 नग बरामद हुए। पुलिस आयुक्त द्वारा 24 अप्रैल को जारी आदेश के तहत इन सामग्रियों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है।

​कानूनी कार्रवाई

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 223(ए) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन प्रतिबंधित सामानों की सप्लाई चेन कहाँ से जुड़ी है। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img