Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल: गौवंश वध मामले में SIT की बड़ी सफलता, फरार सभी 5 आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के सुखीसेवनिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गौवंश वध मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक (देहात) रामशरण प्रजापति के निर्देशन में गठित SIT ने घेराबंदी कर मामले में फरार चल रहे सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

​क्या था मामला? बीती 26 अप्रैल को मुगलिया कोट निवासी कालूराम मीणा की दो गायें खेत से गायब हो गई थीं। तलाश करने पर पास के ही एक खेत में खून के निशान और अवशेष मिले थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

​कैसे हुई गिरफ्तारी? मामले की गंभीरता को देखते हुए एस डी ओ पी बिलखिरिया अंतिमा समाधिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) बनाई गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेंट्रल लाइब्रेरी के पास से चार आरोपियों—अरशान, शाहरूख, जीबरान और अरसलान को धर दबोचा। पूछताछ के बाद अवैध मांस बिक्री में शामिल इनके पांचवें साथी अजीम कुरैशी को भी इस्लामपुरा से गिरफ्तार कर लिया गया।

​बरामदगी: पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियां (एक्टिवा और सुजुकी एक्सेस) और धारदार हथियार (बुगदा व छुरियां) बरामद किए हैं। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी और साइबर शाखा के मुश्ताक अहमद की अहम भूमिका रही।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img