Saturday, October 3, 2026
31.9 C
Bhopal

भोपाल: नशीले कफ सिरप के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, डेढ़ करोड़ का माल जब्त

​भोपाल। एसटीएफ (STF) ने गांधीनगर क्षेत्र में नशीले कफ सिरप के एक बड़े अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी और मुबारकपुर को अपना अड्डा बनाकर यह कारोबार चलाया जा रहा था। एसटीएफ ने छापेमारी में 50 हजार नशीली कफ सिरप की बोतलें जब्त की हैं, जिनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है।

​नाबालिगों को बनाया मोहरा

जांच में खुलासा हुआ कि मास्टरमाइंड अकील खान इस पूरे नेटवर्क को तीन अलग-अलग टीमों के जरिए चला रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि इस अवैध काम में नाबालिगों का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिनसे सिरप की पैकेजिंग और रैपर बदलने का काम कराया जाता था। आरोपी सिरप के असली रैपर हटाकर दूसरे रैपर लगाकर उसे बाजार में खपाते थे।

​मकान मालिक पर भी कसेगा शिकंजा

एसटीएफ ने मास्टरमाइंड अकील खान समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 नाबालिग शामिल हैं। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं, बिना वेरिफिकेशन के मकान किराए पर देने वाले मकान मालिक की भूमिका भी जांच के दायरे में है। एसटीएफ अब इस नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन खंगाल रही है ताकि इसके जड़ तक पहुँचा जा सके।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img