Thursday, November 12, 2026
18.1 C
Bhopal

फर्जी लोन ऐप से ब्लैकमेलिंग करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार, यूपी से पकड़े गए 4 शातिर

​राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने फर्जी लोन ऐप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अमेठी से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खातों में 30 लाख रुपए के संदिग्ध लेनदेन मिले हैं।

​ऐसे फंसाते थे जाल में:

एसपी अमित तोलानी ने बताया कि आरोपी लोन ऐप के जरिए मोबाइल का डेटा (कॉन्टैक्ट लिस्ट और फोटो) चोरी कर लेते थे। इसके बाद फोटो को एडिट कर अश्लील तस्वीरें बनाते और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे।

​क्रिप्टो में बदलते थे पैसा:

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद आकीब खान, इस्माइल, मोहम्मद इल्तिफात और अरमान हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ठगी के पैसे को पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी तुरंत बाइनेंस प्लेटफॉर्म के जरिए उसे ‘USDT’ क्रिप्टो करेंसी में बदल लेते थे।

​सावधान रहें:

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लोन ऐप को डाउनलोड न करें और परमिशन देते समय सावधानी बरतें। यदि कोई ब्लैकमेल करे, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img