भोपाल: कजलीखेड़ा इलाके में एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने पहले पति से अलग हो चुकी है और परिवार उसकी दूसरी शादी के प्रयास में था। इसी दौरान उसकी पहचान राजा नाम के युवक से हुई।
आरोप है कि राजा ने शादी का वादा कर युवती को भोपाल के एक होटल में बुलाया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दो दिन बाद जब युवती ने शादी के बारे में पूछा, तो युवक ने साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर कजलीखेड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।




