Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ईरानी डेरे में दबिश, 17 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। शहर में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस कमिश्नर संजय सिंह के निर्देश पर निशातपुरा पुलिस ने बुधवार शाम ईरानी डेरे (अमन कॉलोनी) में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 40 पुलिसकर्मियों की टीम ने अचानक डेरे को घेर लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

​इस कार्रवाई में पुलिस ने 17 हजार रुपये के इनामी निगरानी बदमाश सालिग उर्फ रेहान ईरानी को दबोच लिया। रेहान के खिलाफ भोपाल, बैतूल और रायसेन में लूट, चोरी और हत्या के प्रयास जैसे 24 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

​इसके साथ ही पुलिस ने पन्ना जिले के एक मामले में वांटेड रिजवान हुसैन को भी गिरफ्तार किया है। रिजवान पर भी देश के विभिन्न राज्यों में 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

​पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे शहर में हुई अन्य वारदातों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। इस ऑपरेशन में निशातपुरा के साथ छोला मंदिर और गांधीनगर पुलिस की टीमें भी शामिल रहीं। पुलिस की इस सक्रियता से इलाके में संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी दर्ज की गई है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img