Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल: टीला जमालपुरा पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार का गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने गुरुवार को एक गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.267 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार कीमत करीब 30 हजार रुपए आंकी गई है।

​मुखबिर की सूचना पर मिली कामयाबी

थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरिजन बस्ती स्थित पानी टंकी के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी शाहिद खान (47), निवासी करीम बक्स कॉलोनी को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके बैग से गांजा मिला, जिसके लिए वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

​आरोपी का है लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

जांच में खुलासा हुआ कि शाहिद आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी लूट, आबकारी और एनडीपीएस एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहाँ से लाया गया था और किसे बेचा जाना था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img