Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

भोपाल: टीला जमालपुरा पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार का गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने गुरुवार को एक गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.267 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार कीमत करीब 30 हजार रुपए आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर मिली कामयाबी

थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरिजन बस्ती स्थित पानी टंकी के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी शाहिद खान (47), निवासी करीम बक्स कॉलोनी को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके बैग से गांजा मिला, जिसके लिए वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

आरोपी का है लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

जांच में खुलासा हुआ कि शाहिद आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी लूट, आबकारी और एनडीपीएस एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहाँ से लाया गया था और किसे बेचा जाना था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img