Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

एकतरफा प्यार में नाबालिग छात्र का अपहरण, भोपाल से रायसेन ले जाकर की पिटाई

​भोपाल। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार के चलते एक नाबालिग छात्र के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को ‘बुआ का बेटा’ बनकर झांसे से बुलाकर ले गए और मारपीट कर बंधक बना लिया। पुलिस ने रायसेन के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​क्या है मामला?

इटारसी निवासी नाबालिग छात्र भोपाल में परीक्षा देने आया था। मुख्य आरोपी राज कोल को गलतफहमी थी कि छात्र उसकी परिचित लड़की से बात करता है। इसी रंजिश में उसने छात्र को फोन कर मीनाल गेट बुलाया। वहां से आरोपी राज कोल और उसका साथी अनिल मालवीय उसे सुनसान इलाके में ले गए, जहां उसके साथ बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट की। आरोपियों ने छात्र को धमकाया कि ‘वह लड़की मेरी है, उससे दोबारा बात मत करना।’

​बंधक बनाकर ले गए रायसेन

बदमाशों ने छात्र से शराब के लिए 2 हजार रुपये की मांग की। इनकार करने पर वे उसे जबरन बाइक पर बैठाकर रायसेन के ग्राम दाहोद ले गए। किसी तरह छात्र उनके चंगुल से भाग निकला और भोपाल पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उन पर पहले से मारपीट व अवैध शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img