Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

दहेज प्रताड़ना का केस वापस लेने के लिए पत्नी को धमकाया, पति पर FIR

​इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के एक मामले में कोर्ट से जमानत पर बाहर आए पति द्वारा पत्नी पर केस वापस लेने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की है।

​दवाई लेने जाते समय रास्ते में घेरा

सिलिकॉन सिटी निवासी 23 वर्षीय कशिश खंडारे ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले शुभम खंडारे (निवासी रतलाम) से हुई थी। 9 जून की रात करीब 10:30 बजे जब वह मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर लौट रही थी, तभी पति शुभम ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि पहले दर्ज कराया गया दहेज प्रताड़ना का मामला वापस नहीं लिया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

​शोर मचाने पर भागा आरोपी

पीड़िता के अनुसार, शुभम लगातार उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। घटना के समय जब युवती ने शोर मचाया, तो उसके माता-पिता मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। गौरतलब है कि पीड़िता ने पहले 6 मई को पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था, जिसमें आरोपी को अग्रिम जमानत मिल गई थी। राऊ पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img