Thursday, June 11, 2026
38.5 C
Bhopal

दहेज प्रताड़ना का केस वापस लेने के लिए पत्नी को धमकाया, पति पर FIR

इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के एक मामले में कोर्ट से जमानत पर बाहर आए पति द्वारा पत्नी पर केस वापस लेने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की है।

दवाई लेने जाते समय रास्ते में घेरा

सिलिकॉन सिटी निवासी 23 वर्षीय कशिश खंडारे ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले शुभम खंडारे (निवासी रतलाम) से हुई थी। 9 जून की रात करीब 10:30 बजे जब वह मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर लौट रही थी, तभी पति शुभम ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि पहले दर्ज कराया गया दहेज प्रताड़ना का मामला वापस नहीं लिया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

शोर मचाने पर भागा आरोपी

पीड़िता के अनुसार, शुभम लगातार उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। घटना के समय जब युवती ने शोर मचाया, तो उसके माता-पिता मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। गौरतलब है कि पीड़िता ने पहले 6 मई को पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था, जिसमें आरोपी को अग्रिम जमानत मिल गई थी। राऊ पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

Hot this week

राज्य महिला आयोग रेखा यादव ने केंद्रीय जेल भोपाल का किया निरीक्षण

महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना...

एकतरफा प्यार में नाबालिग छात्र का अपहरण, भोपाल से रायसेन ले जाकर की पिटाई

​भोपाल। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार के...

Topics

राज्य महिला आयोग रेखा यादव ने केंद्रीय जेल भोपाल का किया निरीक्षण

महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना...

एकतरफा प्यार में नाबालिग छात्र का अपहरण, भोपाल से रायसेन ले जाकर की पिटाई

​भोपाल। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार के...

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​भोपाल: कजलीखेड़ा इलाके में एक युवक द्वारा शादी का...

भोपाल: आजाद मार्केट में अचानक गिरा पेड़, तीन लोग घायल

​भोपाल। बुधवार दोपहर शहर के पुराने आजाद मार्केट में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img